Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Sukhipali Paddy Centre : सुखीपाली धान केंद्र में अव्यवस्था उजागर, प्रभारी समिति...

Sukhipali Paddy Centre : सुखीपाली धान केंद्र में अव्यवस्था उजागर, प्रभारी समिति प्रबंधक निलंबित

0
4468

Sukhipali Paddy Centre : राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह की सख्ती और जिला प्रशासन की टीम के औचक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सुखीपाली के धान खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधक श्री रविशंकर सेठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Sukhipali Paddy Centre : निरीक्षण में सामने आई अनियमितताएं
यह कार्रवाई आज, 27 नवंबर 2025 को कलेक्टर श्री विनय लंगेह और उनकी टीम द्वारा धान खरीदी केंद्र सुखीपाली का आकस्मिक निरीक्षण किए जाने के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था पाई गई, जो धान खरीदी नीति के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आती है:

  1. धान की स्टेकिंग (भंडारण) सही नहीं पाया गया।
  2. बारदाना अव्यवस्थित तरीके से रखा गया था।
  3. धान की खरीदी बिना टैग के की जा रही थी।

सबसे महत्वपूर्ण, खरीदी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा पाया गया, जो नीतिगत निर्देशों का सीधा उल्लंघन है।

Sukhipali Paddy Centre : मुख्यालय सांकरा किया गया पदस्थ
प्राधिकृत अधिकारी ने रविशंकर सेठ द्वारा धान खरीदी नीति के आदेश-निर्देशों का पालन नहीं करने और घोर लापरवाही बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर की शाखा सांकरा में निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर की इस कार्रवाई से जिले के अन्य धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।

Share The News
Previous articleBig Breaking Amit Shah : शाह के दौरे में अचानक फेरबदल : देर रात रायपुर में वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारी
Next articleCG News : बिलाड़ी वार्ड 15 में पानी की समस्या पर कार्रवाई, बोर खनन से मिली राहत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here