Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Gwalior News: आधी रात झोपड़ियां फूंकी गईं: जमीन से बेदखली के विरोध...

Gwalior News: आधी रात झोपड़ियां फूंकी गईं: जमीन से बेदखली के विरोध में सहरिया आदिवासियों का एसपी ऑफिस पर हंगामा

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के बिजकपुर गांव के रहने वाले सहरिया आदिवासियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि गांव के दबंग लोग उन्हें उनकी जमीन से बेदखल करना चाह रहे हैं। हद तो तब हो गई जब आधी रात के बाद मंगलवार को इन दबंगों ने उनकी तीन झोपड़िया में आग लगा दी.

 

Gwalior News: आदिवासियों का कहना है कि वह लंबे अरसे से इन झोपड़िया में रह रहे हैं और 2 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर अपना मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण कर रहे हैं. बावजूद इसके दबंग लोग उन्हें जमीन से बेदखल करना चाह रहे हैं. भितरवार थाना पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है इसलिए उन्हें ग्वालियर में एसपी कार्यालय तक आना पड़ा।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और भितरवार पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Gwalior News: ग्रामीण ने अपनी जली हुए झोपड़ी और आरोपियों के कुछ वीडियो भी अधिकारियों को दिखाए है.जिन लोगों के ऊपर झोपड़ियां जलाने का आरोप है उनमें मोहन शर्मा वरुण शर्मा और मोहन सिंह बघेल आदि शामिल है।आदिवासियों का कहना है कि वह सरकारी जमीन पर रह रहे हैं यह लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं जबकि उनके पास भी जमीन की कोई लिखा पड़ी नहीं है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here