Gwalior Accident : ग्वालियर : ग्वालियर में तुरारी हाईवे पर बुधवार को ITM स्कूल की बस और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार एक व्यक्ति हादसे में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Gwalior Accident : हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे मौजूद थे, हालांकि वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













