MP Crime : गौहरगंज दुष्कर्म केस- गिरफ्तारी में देरी पर रायसेन SP और दो थाना प्रभारी हटाए गए, मोहन सरकार का बड़ा एक्शन

रायसेन : रायसेन जिले के गौहरगंज में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस की कार्यवाही पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए रायसेन SP पंकज पांडे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

इसके साथ ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए DCP जोन-1 आशुतोष गुप्ता को रायसेन जिले का नया SP नियुक्त किया गया है। वहीं पंकज पांडे को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का जोर, 28-29 नवंबर से कड़ाके की ठंड की तैयारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव रात में पहुंचे पुलिस मुख्यालय
सूत्रों के अनुसार, मामले में कार्रवाई की धीमी गति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा असंतोष जताया।इसी के चलते वे कल देर रात स्वयं पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।बैठक में घटना की पूरी प्रगति रिपोर्ट मांगी गई और दोषियों पर तत्काल व कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

भोपाल के दो थाना प्रभारी भी हटाए गए

इस घटना की गंभीरता और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की सख्ती के बीच भोपाल में भी कार्रवाई की गूंज सुनाई दी।पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में दो थाना प्रभारी बदले गए हैं—

  • कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह — थाना टीला जमालपुरा से हटाए गए
  • निरीक्षक संदीप पवार — थाना मिसरोद से हटाए गए

दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है।

Read More : MP के 1.52 लाख किसानों को आज बड़ी राहत! CM मोहन यादव करेंगे 253 करोड़ का ट्रांसफर

घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन को झकझोरा
गौहरगंज में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने तेजी से कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नए SP पदभार ग्रहण कर मामले की दिशा और गति बढ़ाने की तैयारी में है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories