Wednesday, June 10, 2026
33.9 C
Raipur

November Last Date Alert : 30 नवंबर की तीन बड़ी डेडलाइन, अगर नहीं किया ये काम तो होगी बड़ी परेशानी…

November Last Date Alert : रायपुर। नवंबर महीना खत्म होने को है और इसके साथ ही तीन बड़ी डेडलाइन लोगों के सिर पर आ खड़ी हुई हैं। सरकारी कर्मचारियों से लेकर पेंशनरों और टैक्सपेयर तक—हर किसी के लिए 30 नवंबर एक बेहद अहम तारीख बन गई है। अगर तय समयसीमा में जरूरी काम पूरे नहीं किए गए, तो आने वाले दिनों में परेशानी, नुकसान और अतिरिक्त प्रक्रिया का बोझ झेलना पड़ सकता है।

November Last Date Alert : सबसे पहले बात सरकारी कर्मचारियों की—केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शिफ्ट होने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की है। पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर थी, लेकिन बढ़ा कर नवंबर के अंतिम दिन तक कर दी गई। UPS को NPS की तुलना में अधिक स्थिर और भरोसेमंद रिटायरमेंट विकल्प माना जा रहा है। ऐसे में जो कर्मचारी इस नई स्कीम को चुनना चाहते हैं, उनके पास अब बेहद कम समय बचा है।

READ MORE : CG Sir Update : रायपुर में SIR डिजिटाइजेशन अटका, 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं का डाटा अब तक पेंडिंग…

इधर पेंशनरों के लिए भी नवंबर का आखिरी सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर तय है। अगर निर्धारित तारीख तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो अगले महीने की पेंशन रुक सकती है, और फिर पूरी प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ेगी। बैंक, डीजी लॉकर, ऑनलाइन पोर्टल और आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन—इन सभी माध्यमों से लाइफ सर्टिफिकेट आसानी से जमा किया जा सकता है।

टैक्सपेयर वर्ग के लिए भी 30 नवंबर का दिन कम अहम नहीं है। अक्टूबर 2025 में काटे गए TDS से जुड़े स्टेटमेंट, सेक्शन 92E के अंतर्गत रिपोर्ट जमा करने वालों के लिए ITR फाइलिंग की डेडलाइन और अंतरराष्ट्रीय समूहों की कंस्टीट्यूएंट एंटिटीज़ के लिए फॉर्म 3CEAA जमा करने की अंतिम तारीख—तीनों 30 नवंबर तक ही तय हैं। इन अनुपालनों में देरी होने पर पेनाल्टी, नोटिस और अतिरिक्त कंप्लायंस बोझ बढ़ सकता है।

READ MORE : Durg Fire Incident : गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग : केमिकल ड्रम फटे, करोड़ों का सामान खाक…

यानी कुल मिलाकर, नवंबर का अंत सिर्फ कैलेंडर बदलने का समय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की आखिरी चेतावनी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : प्रभात आरती में गूंजा सलासर बालाजी धाम, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में स्थित विश्वविख्यात...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में गूंजा उज्जैन, भक्तों का उमड़ा सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित...

Aaj Ka Rashifal: 10 जून 2026 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 10...

Related Articles

Popular Categories