Monday, April 27, 2026
38.1 C
Raipur

Bollywood News : बॉलीवुड में नई जोड़ी की एंट्री: अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की फिल्म ‘इक्कीस’ से होगा दमदार डेब्यू

Bollywood News : नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं और अब इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की कहानी की झलक भी साझा की है।

Bollywood News : फिल्म ‘इक्कीस’ भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दिखाई गई उनकी वीरता को दर्शाएगी। अगस्त्य और सिमर के अलावा धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Bollywood News : इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जो ‘बदलापुर’, ‘अंधाधुन’, ‘एजेंट विनोद’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ‘इक्कीस’ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood News : फिल्म की कहानी सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जो 1971 के युद्ध में मात्र 21 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘परम वीर चक्र’ दिया गया। वह इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा भारतीय सैनिकों में शामिल हैं।

Bollywood News : अगस्त्य नंदा ने इससे पहले 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसे काफी ट्रोल किया गया था। अब वे पहली बार थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म से दर्शकों के सामने आएंगे। सिमर भाटिया की यह डेब्यू फिल्म है। वह सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चित रही हैं और अब इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं।

Bollywood News : फिल्म में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। मैडॉक फिल्म्स की अब तक की फिल्मों की कहानी और प्रस्तुति को देखते हुए ‘इक्कीस’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

 

READ MORE:Top 10 News Today 25 May 2025 : निशाने पर आज, दिनभर की एमपी-सीजी समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी और अहम ख़बरें…एक नजर में….

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट! अवैध दुकान पर विवाद बना वजह

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर...

चुनाव से पहले बंगाल में 79 देसी बम बरामद, NIA ने संभाली जांच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

नर्मदापुरम में बारात से लौट रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत! टवेरा, ट्राली में जा घुसी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में...

IPL 2026 : ‘संकटमोचन’ नहीं, सिर्फ ‘रिंकू’ कहलाना पसंद! मैच के बाद खुद बताया नाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट...

Related Articles

Popular Categories