Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : होटल गैस्ट हाउस में देह व्यापार के मामले में...

RAIPUR CRIME : होटल गैस्ट हाउस में देह व्यापार के मामले में फरार होटल संचालक और पार्टनर गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पकड़ाए

RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर: रायपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कुणाल बाग और सुमित बावरिया होटल आदित्य गैस्ट हाउस और गगन ग्रैंड के संचालक और पार्टनर हैं, जो घटना के बाद से फरार थे। दोनों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RAIPUR CRIME : 17 मई 2025 को थाना गंज क्षेत्र के होटल गगन ग्रैंड और आदित्य गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की थी, जहां अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई थी। इस रेड में 2 महिला आरोपियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई थी।

RAIPUR CRIME : घटना के बाद से फरार चल रहे कुणाल और सुमित की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। दोनों की लोकेशन रायपुर में मिलने पर एंटी क्राइम व साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिया है।

RAIPUR CRIME : पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here