HomeMadhya PradeshIndoreIndore Crime Branch : इंदौर में बुजुर्ग डॉक्टर से 4.50 करोड़ की...

Indore Crime Branch : इंदौर में बुजुर्ग डॉक्टर से 4.50 करोड़ की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

Indore Crime Branchइंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड एक बुजुर्ग डॉक्टर के साथ करोड़ों की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मुंबई के कारोबारी नरेश गोयल के नाम पर धोखाधड़ी कर बुजुर्ग को डराया-धमकाया और करीब 4.50 करोड़ रुपए हड़प लिए।

राज्य साइबर सेल की जांच में पता चला कि आरोपियों के नाम सादिक पटेल (उज्जैन SBI ब्रांच मैनेजर), साहिल और सोहेल हैं। आरोपियों ने बुजुर्ग को मानसिक दबाव में रखते हुए उन्हें फर्जी ऑनलाइन कोर्ट में पेश कराया, जिसे कंबोडिया का बताया गया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग को एफडी तोड़ने और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

Indore Crime Branchजांच में यह भी सामने आया कि सादिक पटेल ने अपने बैंक खातों को ठगों के लिए उपलब्ध कराया और पूरे नेटवर्क के जरिए रकम उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हैदराबाद समेत देश के कई खातों से विदेश भेजी गई। साइबर सेल ने पकड़े गए आरोपियों के खातों में जमा 3.78 लाख रुपए फ्रीज कर दिए हैं।

राज्य साइबर सेल ने पूरे प्रकरण में साइबर ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस हाई-प्रोफाइल रैकेट में और भी बड़े खुलासे किए जाएंगे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here