Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Gorakhpur News : गोरखपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवक–युवती 7...

Gorakhpur News : गोरखपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवक–युवती 7 किलो 450 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

0
109

Gorakhpur News : जबलपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नया गांव के पास सिद्धबाबा रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक और युवती को पकड़कर उनके पास से 7 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन–2 सुश्री पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में की गई।

Gorakhpur News : थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार, 20 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान सिद्धबाबा रोड किनारे एक युवक और युवती ट्रॉली बैग लिए संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोलू धूपिया, निवासी भूरी बाई का बगीचा, गोराबाजार बताया, जबकि युवती ने अपना नाम मानसी निषाद, निवासी नई बस्ती, जिला कटनी बताया। तलाशी पर दोनों के ट्रॉली बैग में पिट्ठू बैग रखे मिले, जिनमें खाकी टेप से लिपटे बंडलों और सफेद पन्नियों में पैक गांजा बरामद हुआ।

Gorakhpur News : पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गांजा रायपुर से लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here