Bhopal Youth Assault Case : युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट और गले पर चाकू से वार….

Parivesh
Bhopal Youth Assault Case

Bhopal Youth Assault Case : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो में आरोपियों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट से वार किया और गले पर चाकू रखकर उसे धमकाया।

Bhopal Youth Assault Case : पुलिस ने वायरल वीडियो को स्वतः संज्ञान में लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की। बताया जा रहा है कि यह घटना जुलाई-अगस्त 2025 की है। भोपाल पुलिस ने जांच के दौरान छोला इलाके में रहने वाले अमन बाबा और मोहम्मद जैद को हिरासत में लिया है।

READ MORE : Gwalior Collector Video : कलेक्टर रुचिका चौहान का अनोखा अंदाज़, देर रात तक काम कर रही टीम को खुद जाकर खिलाए समोसे…वीडियो वायरल

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि जिस युवक को उन्होंने पीटा, वह घटना एक दोस्त के कहने पर अंजाम दी गई। अभी युवक की पहचान और उसका निवास स्थान सामने नहीं आया है। जैसे ही यह जानकारी स्पष्ट होगी, पूरे मामले का असल सच उजागर हो सकेगा।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *