Gwalior Collector Video : कलेक्टर रुचिका चौहान का अनोखा अंदाज़, देर रात तक काम कर रही टीम को खुद जाकर खिलाए समोसे…वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Gwalior Collector Video

Gwalior Collector Video : ग्वालियर। जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान एक बार फिर अपने सहज और सरल स्वभाव के कारण सुर्खियों में हैं। कभी बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत करना, कभी जरूरतमंदों की मदद के लिए तुरंत आगे आना—अब एक नया वीडियो उनकी मानवीय संवेदनशीलता को फिर उजागर कर रहा है। इस बार कलेक्टर चौहान देर रात बीएलओ और प्रशासनिक टीम के बीच पहुंचीं और खुद अपने हाथों से सबको गर्म–गर्म समोसे खिलाए।

Gwalior Collector Video : ये पूरा मामला एसआईआर—मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से जुड़ा है, जो ग्वालियर जिले में चल रहा है। कर्मचारियों की मेहनत को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान गुरुवार देर शाम के.आर.जी गर्ल्स कॉलेज पहुंचीं, जहां बीएलओ और पटवारी मतदाताओं के फॉर्म अपलोड करने में जुटे थे।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : CM मोहन यादव का आज का शेड्यूल : भोपाल–विदिशा में व्यस्त दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

  • उन्होंने वहां कार्य का निरीक्षण किया

  • कर्मचारियों की स्थिति जानी

  • और फिर सभी के लिए समोसे लेकर स्वयं पहुंच गईं

इसके बाद कलेक्टर चौहान गजराराजा स्कूल भी पहुंचीं, जहां भी देर रात तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा था। यहां भी उन्होंने पूरी टीम को समोसे खिलाए और उनके समर्पण की सराहना की।

टीम के सदस्यों ने कलेक्टर की इस पहल पर खुशी जताई और कहा कि उनके प्रोत्साहन से काम करने का उत्साह और बढ़ जाता है। कलेक्टर चौहान के मानवीय व्यवहार और अधिकारियों-कर्मचारियों को परिवार जैसा महत्व देने की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *