Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत! अगले 5 दिन में बढ़ेगा तापमान, कुछ इलाकों में शीतलहर कायम

Sanjay Sahu
M.P में बढ़ेगी ठंड

Chhattisgarh Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को अब हल्की राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के ऊंचे इलाकों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है।

Chhattisgarh Weather Update : बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि अम्बिकापुर न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। कहीं भी बारिश की गतिविधि रिकॉर्ड नहीं की गई।

READ MORE : Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत! अगले 5 दिन में बढ़ेगा तापमान, कुछ इलाकों में शीतलहर कायम

रायपुर का आज का वेदर अपडेट

राजधानी रायपुर में आज 21 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी हल्की महसूस होगी, अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस जबकि रात में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

चढ़ते पारे के बावजूद सुबह-शाम हल्की सर्दी का असर बना रहने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *