environmental protection : बुरहानपुर में दो “नगर वन” विकसित होंगे, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम

environmental protection : बुरहानपुर : शहर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस की पहल से बुरहानपुर में दो नगर वन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से दोनों स्थलों का विकास किया जाएगा।

environmental protection : गुरुवार को अर्चना चिटनिस, डीएफओ विद्याभूषण सिंह, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने इन स्थलों का निरीक्षण किया। चिंचाला क्षेत्र में श्मशान के पीछे 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में स्मृति आधारित नगर वन बनाया जाएगा, जहाँ नागरिक अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगा सकेंगे। वहीं लालबाग के पास 50 हेक्टेयर क्षेत्र में ‘मां भगवती वन’ विकसित होगा, जो भविष्य में इको-टूरिज्म और पर्यावरण शिक्षा केंद्र के रूप में भी काम करेगा।

environmental protectionअर्चना चिटनिस ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश ‘प्रकृति की पूजा ही ईश्वर की पूजा है’ को साकार करते हुए ये नगर वन शहर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। योजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और स्थानीय जनता, युवा और संगठनों की सहभागिता से इसे एक अभियान के रूप में विकसित किया जाएगा।”

बढ़ते शहरीकरण के बीच यह पहल बुरहानपुर के लिए पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories