Saturday, May 23, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, श्रीमद्भगवत गीता, प्राचीन गणित, भारतीय संस्कृति और संविधान होंगे नए विषय

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इंजीनियरिंग के छात्र अब न केवल तकनीकी विषयों में दक्ष बनेंगे, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों की भी शिक्षा मिलेगी। नए शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में चार नए विषयों को शामिल किया गया है। इन विषयों में श्रीमद्भागवत गीता, प्राचीन गणित, खगोल विज्ञान, भारतीय संस्कृति और संविधान जैसे पहलुओं को पढ़ाया जाएगा।

CG NEWS : राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की थी, जिसे अब तकनीकी शिक्षा में भी अपनाया जा रहा है। इसके तहत पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किए गए हैं। पुराने विषयों के कंटेंट को अपडेट किया गया है और नई विषयवस्तु को जोड़ा गया है।

CG NEWS : इस बदलाव के तहत इंजीनियरिंग के पहले वर्ष में छात्रों को गणित, भौतिकी, रसायन जैसे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ एक स्किल-बेस्ड विषय भी पढ़ना होगा। दूसरे वर्ष में भी एक स्किल आधारित विषय शामिल रहेगा। उदाहरण के लिए, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। राज्य में कुल 28 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां यह पाठ्यक्रम लागू होगा।

CG NEWS : भौतिकी के विषय को भी अब अलग-अलग ब्रांच के अनुसार विभाजित किया गया है। पहले सभी छात्र एक ही तरह की भौतिकी पढ़ते थे, अब इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच के लिए अलग-अलग सामग्री तैयार की गई है।

CG NEWS : प्राचीन भारतीय गणित को भी पाठ्यक्रम में जगह दी गई है। इसमें आर्यभट्ट, वराहमिहिर और ब्रह्मगुप्त जैसे महान गणितज्ञों के योगदान को पढ़ाया जाएगा। यह विषय “फाउंडेशन कोर्स ऑफ एंसिएंट इंडियन नॉलेज सिस्टम” के अंतर्गत पहले सेमेस्टर में शामिल रहेगा। तीसरे सेमेस्टर में “इंडियन ट्रेडिशनल नॉलेज साइंस एंड प्रैक्टिसेस” के तहत खगोल विज्ञान और ज्योतिष की पढ़ाई होगी।

CG NEWS : इसी तरह भारतीय स्थापत्य कला जैसे कलिंग, मराठा, राजपूत और द्रविड़ शैलियों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, जिसे सभी ब्रांचों के छात्रों के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा संविधान की जानकारी भी छात्रों को दी जाएगी।

CG NEWS : पाठ्यक्रम में जोड़े गए चार नए विषय इस प्रकार हैं:

-पहले सेमेस्टर में फाउंडेशन कोर्स ऑफ एंसिएंट इंडियन नॉलेज सिस्टम
-दूसरे सेमेस्टर में श्रीमद्भगवत गीता: मैनुअल ऑफ लाइफ एंड यूनिवर्स
-तीसरे सेमेस्टर में इंडियन ट्रेडिशनल नॉलेज साइंस एंड प्रैक्टिसेस
-चौथे सेमेस्टर में इंडियन कल्चर एंड कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया

CG NEWS : इस नई व्यवस्था के तहत मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट सिस्टम भी लागू किया गया है, जिसके तहत एक साल की पढ़ाई पूरी करने पर सर्टिफिकेट, दो साल पर डिप्लोमा और चार साल पूरा करने पर बीटेक डिग्री दी जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories