Bhopal School Uniform Rules : सर्दी में यूनिफॉर्म को लेकर बड़ा फैसला….

Parivesh

Bhopal School Uniform Rules : भोपाल। सर्दी के मौसम में छात्रों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। ठंड में अलग रंग या डिज़ाइन के स्वेटर पहनने पर रोक नहीं होगी। साथ ही, अगर किसी छात्र के पास यूनिफॉर्म नहीं है, तब भी उसे कक्षा से बाहर नहीं निकाला जाएगा।

Bhopal School Uniform Rules : नए निर्देशों के तहत छात्रों को कक्षा के बाहर जूते–चप्पल उतारने की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठंड में जूते–चप्पल उतारना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

READ MORE : Raipur Shastri Bazaar : शास्त्री बाजार में निगम प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध सामान जब्त; व्यापारियों में आक्रोश

संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह ने ये निर्देश जारी किए हैं और सभी DEO व जनजातीय विभाग के अधिकारियों को पालन सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा गया है। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *