Gauthan negligence : गौठान में लापरवाही : धरसीवां के नगरगांव में देखरेख के अभाव में गौवंश की मौत; गौसेवकों ने की कार्रवाई की मांग

VIKASH KHALKHO

Gauthan negligence : धरसीवां : राजधानी रायपुर से सटे धरसीवां विकासखंड के ग्राम नगरगांव में सरकारी गौठान में उचित देखरेख के अभाव में कई गौवंश की मृत्यु होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से स्थानीय गौसेवकों में भारी नाराजगी है, जिन्होंने गौठान प्रबंधन की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Gauthan negligence :  गौवंश की मौत और कंकाल बिखरे मिले
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरगांव स्थित गौठान में गौवंश को रखा जाता था। लेकिन देखरेख और समुचित व्यवस्था न होने के कारण लगभग 4 गौवंश की मृत्यु हो गई है। घटनास्थल का दौरा करने वाले गौसेवकों ने बताया कि गौठान के भीतर कई गौवंश के कंकाल बिखरे हुए मिले, जो गौठान की बदहाली और लापरवाही को दर्शाते हैं।

Gauthan negligence :  सरपंच पति और रोजगार सहायिका पर बदसलूकी का आरोप
इस मामले को लेकर गौसेवकों ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है और दोषियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गौसेवकों का यह भी आरोप है कि जब वे घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे थे, तो गांव की ही रोजगार सहायिका और सरपंच पति ने उनसे अभद्रता और बदसुलूकी की।

Gauthan negligence : गौसेवकों के अनुसार, सरपंच पति और रोजगार सहायिका ने उनसे विवाद करते हुए कहा कि वे “यहाँ नेतागिरी कर रहे हो।” इस पूरे मामले में ग्राम सरपंच मौके से नदारद नज़र आईं।

Gauthan negligence : थाने और जनपद कार्यालय में शिकायत
फिलहाल, गौसेवकों ने इस पूरे मामले की औपचारिक शिकायत धरसीवां थाने और जनपद कार्यालय में दर्ज कराई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर लापरवाही और बदसलूकी के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *