Sunday, May 17, 2026
36.1 C
Raipur

Congress Politics : SIR मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,जयपुर में युवा कांग्रेस और पुलिस में धक्का मुक्की

जयपुर : राजस्थान में युवा कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण वोट चोरी, लचर कानून व्यवस्था और फसल खराब होने के मुआवजे से संबंधित मुद्दे हैं। इस प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कर रहे हैं।

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि एसआइआर प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं और चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के साए में काम कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस इकाइयों और नेताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Read More : Meta Lab : अमेरिका की AI बादशाहत का सच : कंपनी सिलिकॉन वैली की, लेकिन ‘इंजन’ मेड इन चाइना

इस बाबत कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी का अनुभव है कि एसआइआर प्रक्रिया असंवैधानिक तरीके से डिज़ाइन की गई है और इसके माध्यम से विपक्ष और लोकतंत्र को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा,”एसआइआर चुनाव आयोग का लोकतंत्र और विपक्षी पार्टियों को खत्म करने का भयावह और सुनियोजित षडयंत्र है।”

जासूसी और पक्षपात के आरोप
इसके साथी ही पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआइआर प्रक्रिया का उपयोग करके कुछ वर्गों को टारगेट कर उनके नाम मतदाता सूची से हटा रहा है। खरगे ने कहा कि यदि आयोग इस पर ध्यान नहीं देता तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि मिलभगत बन जाएगी।कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में रामलीला मैदान में लाखों लोगों की विशाल रैली कर चुनाव आयोग की कार्रवाई का पर्दाफाश किया जाएगा।

एसआइआर के दौरान सतर्क रहने की रणनीति
इस बाबत कांग्रेस ने सभी राज्यों के अपने अध्यक्षों, विधायक दल नेताओं और एआईसीसी महासचिवों-प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। खरगे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, बीएलओ, जिला, शहर और ब्लॉक अध्यक्ष निरंतर निगरानी रखेंगे और फर्जी मतदाता जोड़ने या असली मतदाता हटाने की किसी भी कोशिश का पर्दाफाश करेंगे।

Read More : Tomato Price Hike : टमाटर के बढ़ते रेट ने बिगाड़ा किचन का बजट! 50% तक बढ़े दाम, जानें वजह

कार्यक्रम का दृश्य
वहीं शहीद स्मारक पर युवा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उदय भानु चिब ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को जनता की आवाज़ सुननी होगी और तुरंत कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में झंडे, बैनर और नारे लगे, जिनमें सरकार की नीतियों और प्रशासनिक असफलताओं पर तीखा हमला किया गया।

राजनीतिक दबाव बढ़ा
युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन से राज्य सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ने की संभावना है। पार्टी का कहना है कि यदि सरकार फसल मुआवजे और कानून व्यवस्था में सुधार नहीं करती है, तो बड़े स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा।

भविष्य की रणनीति
मामले पर युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो राज्यभर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी किसानों और आम जनता के मुद्दों को उजागर करना चाहती है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories