Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

MP TOP 5 BIG NEWS : आज प्रदेशभर में बजेगी घंटी-थाली, संविदा कर्मचारी सरकार को जगाने उतरे सड़क पर….समेत 5 बड़ी खबरें

MP TOP 5 BIG NEWS :  कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल — मालवा का दबदबा और मजबूत

MP TOP 5 BIG NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इंदौर की नेता रीना बौरासी को महिला कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हाई-कमान ने उनके नाम पर मुहर लगाकर साफ कर दिया है कि संगठन में अब मालवा की पकड़ और मजबूत होगी। बैरसिया के अवनीश भार्गव को कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। मास्टर स्ट्रोक यह कि प्रदेश संगठन में शीर्ष पदों—पीसीसी चीफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा चेहरा—सभी जगह मालवा क्षेत्र का प्रभाव दिख रहा है। रीना बौरासी इससे पहले सांवेर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं और अब उन्हें प्रदेश नेतृत्व में अहम भूमिका दी गई है।

 MP में आज से हेली टूरिज्म का नया युग — उज्जैन, ओंकारेश्वर और कान्हा अब मिनटों की दूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज हेली टूरिज्म सेवा लॉन्च होने जा रही है। निजी ऑपरेटर ने किराया तय कर दिया है और अब भोपाल–इंदौर जैसे बड़े शहरों से नेशनल पार्क, ज्योतिर्लिंग और धार्मिक स्थलों तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा।
भोपाल से मढ़ई का किराया ₹4000, जबकि इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया ₹6500 तय हुआ है। नया हेली टूरिज्म नेटवर्क 3 पर्यटन सर्किट—भोपाल, इंदौर और जबलपुर को जोड़ते हुए 8 शहरों, 3 नेशनल पार्क और 2 ज्योतिर्लिंग को हवाई मार्ग से कनेक्ट करेगा। इससे राज्य पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

READ MORE : CM Mohan Schedule Today : CM डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल…..

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची फिर अटकी — 12 जिलों में घमासान बरकरार

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची एक बार फिर लटक गई है। 12 जिलों में लगातार विवाद के कारण सूची रोक दी गई है। तीन महीने पहले जिला अध्यक्ष घोषित किए गए थे और 60 दिन में कार्यकारिणी बन जानी चाहिए थी, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही है। सतना, सीधी, इंदौर, खंडवा और मंदसौर में नामों पर सहमति नहीं बन रही है। वहीं उज्जैन, खरगोन, देवास ग्रामीण, आगर मालवा, डिंडोरी, अनूपपुर और धार में भी स्थितियाँ विवादित बनी हुई हैं। पचमढ़ी में होने वाले प्रशिक्षण शिविर से पहले सूची जारी होना थी, पर अब भी नेतृत्व आमराय बनाने में सफल नहीं दिख रहा।

 आज प्रदेशभर में बजेगी घंटी-थाली — संविदा कर्मचारी सरकार को जगाने उतरे सड़क पर

भोपाल। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी आज पूरे प्रदेश में घंटी, थाली, चम्मच और लोटा बजाकर प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध सामान्य प्रशासन विभाग की संविदा नीति की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि आज सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार को जगाने की मुहिम के रूप में थाली-घंटी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रमुख मांग—समान वेतन, नियमितीकरण की स्पष्ट नीति और संविदा प्रक्रिया में सुधार।

भोपाल मेट्रो — ‘ओके टू रन’ की उलटी गिनती शुरू, फिनिशिंग वर्क दो शिफ्टों में

भोपाल। राजधानी में मेट्रो में बैठने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में तेजी से काम चल रहा है और विभाग को जल्द ही ‘ओके टू रन’ के लिए ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सभी स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीआरएम, अलकापुरी और एम्स मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग का काम दो शिफ्टों में चल रहा है। जैसे ही सभी मानक पूरे होंगे, भोपाल मेट्रो ट्रायल रन से यात्री संचालन की ओर बढ़ जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories