Gwalior News : ग्वालियर के गैराज में भीषण आग: सिलेंडर फटने से दो कारें खाक, फायर ब्रिगेड ने समय रहते संभाला हालात”

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। गिरवाईं थाना क्षेत्र में स्थित एक कार गैराज में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण गैराज में खड़ी दो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार गैराज में रखे सिलेंडर में सबसे पहले आग भड़की, जिसके बाद लपटों ने धीरे-धीरे पास खड़ी कारों को अपनी चपेट में ले लिया।

Gwalior News : घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।फायर विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहा है। गिरवाईं थाना पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण किया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *