Kavasi Lakhma : आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती हुए जेल में बंद कवासी लखमा…

Parivesh
Kavasi Lakhma

Kavasi Lakhma : रायपुर। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक कवासी लखमा को आज गंभीर इलाज के लिए रायपुर स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) लाया गया। उन्हें सेंट्रल जेल से बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया।

Kavasi Lakhma : जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने लगातार आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन लखमा के इलाज में जानबूझकर लापरवाही कर रहा है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा समेत अन्य नेताओं ने डीजीपी से मिलकर तुरंत इलाज सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि लखमा की आंखों की समस्या गंभीर है और सेंट्रल जेल का अस्पताल पहले ही उन्हें बाहरी इलाज के लिए रेफर कर चुका था।

READ MORE : Half Bijali Bill Yojana Vivad : बिजली हाफ पर कांग्रेस का महा-संग्राम, दीपक बैज बोले- 400 यूनिट लागू नहीं हुई तो घेरेंगे CM हाउस…

कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था। ED का आरोप है कि शराब सिंडिकेट से उन्हें प्रति माह लगभग दो करोड़ रुपये मिलते थे, जिससे कुल 72 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हुई। फिलहाल उन्हें आँखों के इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *