Land Mafia : पूर्व सीएसपी विवाद में नया मोड़: साक्षी ज्वेलर्स संचालक खुद निकले भूमाफिया, बहनोई ने लगाया करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप…

Parivesh
Land Mafia

Land Mafia : पूर्व सीएसपी और साक्षी ज्वेलर्स के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद में आज नया मोड़ सामने आया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे साक्षी ज्वेलर्स के सगे बहनोई ने आरोप लगाया कि साक्षी ज्वेलर्स के संचालक मिथिलेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता और रमेश गुप्ता ने मिलकर उनके परिवार की करोड़ों की जमीन हड़पी है।

Land Mafia : पीड़ित परिवार के अनुसार, वर्ष 2011 में उनके बहनोई ने अपनी पत्नी ममता गुप्ता के नाम से समान नाका में 6280 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। इसके बाद कथित रूप से हथियारों से लैस होकर साक्षी ज्वेलर्स के संचालक और उनके दो भाई वहां पहुंचे और जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। भूमि स्वामी ने मामले की शिकायत समान थाने में की थी, लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

READ MORE : Singrauli News : जल–जंगल–जमीन पर आदिवासी और कंपनी के बीच भयंकर टकराव, जानें पूरा मामला…

पीड़ित परिवार ने न्यायालय का रुख किया, लेकिन भूमाफिया संचालकों ने जमीन पर निर्माण कार्य जारी रखा। जानकारी के अनुसार, साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों ने शुभम ताम्रकार की जमीन पर भी कथित कब्जा किया है।

कलेक्टर से मांग की गई है कि पूरे मामले में गंभीरता से दखल दिया जाए और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्य बिंदु:

  • वर्ष 2011 में खरीदी गई 6280 स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा।

  • साक्षी ज्वेलर्स संचालक और दो भाइयों पर हथियार के बल पर कब्जा का आरोप।

  • समान थाना में शिकायत दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं।

  • न्यायालय के बावजूद निर्माण कार्य जारी।

  • अन्य जमीनों पर भी कथित कब्जे का आरोप।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *