Chhattisgarh Congress : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल जल्द, जिलाध्यक्षों की सूची फाइनल मोड में….

Parivesh
Chhattisgarh Congress

Chhattisgarh Congress : रायपुर। कांग्रेस ने जल्द ही छत्तीसगढ़ में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने का मन बना लिया है। प्रदेश नेता मंगलवार को दिल्ली में अहम बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डा. चरण दास महंत, और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

Chhattisgarh Congress : पार्टी की अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, 41 में से लगभग 27 जिलाध्यक्षों का चेहरा बदले जाने की तैयारी है, जबकि सिर्फ 5-6 जिलों में ही मौजूदा जिला प्रमुखों को दोबारा नियुक्ति मिल सकती है। यह बदलाव पर्फॉर्मेंस-बेस्ड स्कीम के तहत किया जा रहा है, जिसमें हर छह महीने पर जिलाध्यक्षों का काम समीक्षा के दायरे में रहेगा।

READ MORE : Accident : रफ्तार का कहर! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 3 की ददर्नाक मौत, कई घायल

पिछली नियुक्तियों में बालोद, दुर्ग ग्रामीण, कोरबा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसी जगहों पर नए अध्यक्ष बनाए गए थे, लेकिन चुनावों और संगठन की सक्रियता की समीक्षा के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट तैयार कर दी है। अब राहुल गांधी की “अंतिम मुहर” बाकी है और बैठक में यह फैसला अंतिम रूप ले सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *