Press Divash : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों को बधाई-हेमंत वर्मा

VIKASH KHALKHO
cg

Press Divash : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हेमंत वर्मा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए समस्त निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है आगे उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम नहीं है अगर आप निष्पक्ष निर्भीकता से पत्रकारिता करेंगे कलम चलाएंगे तो आपके ऊपर निश्चित रूप से संगठित अपराधीक गधजोड़ माफिया भ्रष्ट्र राजनीतिक भ्रष्ट पुलिस वाले आप पर फर्जी एफआईआर कर देंगे असल संघर्ष यहीं पर प्रारंभ होता है।

जब आप पर फर्जी एफआईआर हो जाता है तो पत्रकार बिरादरी ही आपके खिलाफ अनर्गल आधार हीन समाचार का प्रकाशन करते हैं जबकि तथ्यों की पड़ताल वह नहीं करते दरअसल पत्रकारिता आजकल नए ट्रेंड में चल रही है यहां पर आप सिर्फ पत्रकारिता का लेवल लगा लो और चापलूसी गिरी करते जाइए उसके बाद देखिए आप कैसे पत्रकारिता क्षेत्र में चमकते हैं चाटुकारिता के दम पर नाम कमा लेते हैं दूसरी ओर जो लोग निष्पक्ष निर्भीक तरीके से अपनी बात को रखते हैं उन पर निश्चित रूप से खतरा बना रहता है फ्रीडम प्रेस की बातें अब सुनते बरसों हो गए लेकिन अगर स्वतंत्रता की बात किया जाए तो निश्चित रूप से यह सब बातें मजाक ही लगती है जहां पर सच्चाई को लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE : CG NEWS: बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान, बिना रीडिंग भेजे जा रहे भारी-भरकम बिल

Press Divash : निष्पक्ष निर्भीक ईमानदार पत्रकारों को टारगेट किया जा रहा है चाटुकार और दलालों को सर आंखों पर बैठाया जा रहा है कुछ लोग पत्रकारिता के आड़ में अपने काले कारनामों को छुपा रहे हैं और दो नंबर का काम करके लाखों करोड़ों भी कमा रहे हैं तो वहीं कुछ पत्रकार ऐसे भी हैं जो ईमानदारी से काम करते हुए अपना दो वक्त की रोजी-रोटी का भी जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं पत्रकारिता वह पवित्र पेशा है जिसे समाज में काफी सम्मान पहले मिला करता था लेकिन आज के परिवेश में न जाने लोग पत्रकारों को लेकर क्या-क्या बात करते हैं।

READ MORE : Sukma Naxal Encounter : सुकमा में DRG-नक्सली मुठभेड़: तीन नक्सली मारे जाने की खबर, फायरिंग जारी…

Press Divash : जो हम पत्रकारों को भी पता नहीं चल पाता पत्रकारिता का मतलब वह होता है की न्यूज़ मतलब नॉर्थ ईस्ट वेस्ट साउथ चारों दिशाओं की खबरों का संकलन परंतु आजकल यह परिभाषा बदल गई है न्यूज़ का मतलब पी से पैसा हो गया है और यह बिल्कुल धंधे पानी की तरह कमर्शियल व्यावसायिक हो गए हैं जहां नफा नुकसान देखकर खबरों को तोला जा रहा है और प्रकाशित किया जा रहा है फिलहाल राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ कहे जाने वाले निष्पक्ष निर्भीक जांबाज दबंग पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *