Jodhpur Sadak Hadsa : भीषण सड़क हादसा: ट्रक-टेंपो की टक्कर में 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 14 घायल…

Parivesh
Jodhpur Sadak Hadsa

Jodhpur Sadak Hadsa : जयपुर, 16 नवंबर: राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने छह तीर्थयात्रियों की जान ले ली, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अनाज की बोरियों से लदे ट्रक से टकरा गया।

Jodhpur Sadak Hadsa : खारी बेरी गांव के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक दुर्घटना जोधपुर-बालेसर खंड पर स्थित खारी बेरी गांव के पास हुई। बालेसर के थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने जानकारी दी कि गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा इलाके से लगभग 20 तीर्थयात्री एक टेंपो में सवार होकर रामदेवरा जा रहे थे।

READ MORE : SAIL Vacancy : SAIL में इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बम्पर भर्ती: 124 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर शानदार मौका, सैलरी होगी इतनी….

तड़के टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

छह लोगों की मौके पर मौत

थाना प्रभारी भाटी ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को फिलहाल बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

READ MORE : Salman Lala Case : सलमान लाला मामले में फंसे एजाज खान, 3 घंटे पूछताछ, मोबाइल जब्त…जानें पूरा मामला

दुर्घटना में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *