Sukma Naxal Encounter : सुकमा एनकाउंटर में ऐतिहासिक सफलता : 5 लाख का इनामी ‘स्नाइपर स्पेशलिस्ट’ माड़वी देवा सहित 3 नक्सली ढेर…

Parivesh

Sukma Naxal Encounter : सुकमा, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह डीआरजी (DRG) के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

Sukma Naxal Encounter : मारे गए नक्सलियों में ₹5 लाख का इनामी और स्नाइपर स्पेशलिस्ट नक्सली कमांडर माड़वी देवा शामिल है। इसके अलावा, दो महिला नक्सली – पोड़ियम गंगी (सीएनएम कमांडर) और सोड़ी गंगी (एरिया कमेटी सदस्य) भी मारी गई हैं।

READ MORE : sukma News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तो शुरू हो गई, लेकिन सुकमा जिले के धान केंद्रों पर अभी भी लगा हुआ हैं ताला, किसान परेशान

कैसे हुई कार्रवाई?

नक्सलियों की उपस्थिति की गोपनीय सूचना पर डीआरजी के जवानों ने तुमालपाड़ जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार सुबह जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही, जिसमें ये तीन प्रमुख नक्सली मारे गए।

भारी मात्रा में हथियार जब्त

मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान जवानों ने नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इनमें प्रमुख रूप से 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स, और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं। सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *