CG NEWS : सतनामी समाज विवाद: कथावाचक आशुतोष 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, कोर्ट परिसर में मचा हंगामा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : सतनामी समाज पर विवादित बयान देने के मामले में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने कथास्थल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ के बीच हंगामा भी हुआ। उपस्थित अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज की, जिसके बाद उन्हें परिसर से खदेड़ा गया।

CG NEWS : यह विवाद तब शुरू हुआ जब तखतपुर के टिकरीपारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान कथावाचक ने सतनामी समाज के लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया। कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज ने तखतपुर थाने का घेराव किया था, जिसके चलते पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी।

CG NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2) के साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई। हालांकि कथावाचक ने माफी मांगी थी, लेकिन समाज गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा रहा। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने प्राथमिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *