Jabalpur News : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जनजाति गौरव दिवस में लिया हिस्सा

0
94

Jabalpur News : जबलपुर। शहर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया है, जिसमें देशभर से महत्वपूर्ण समारोह और गतिविधियाँ चल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर वर्चुअल रूप से मार्गदर्शन देंगे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और सांसद भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बड़ी संख्या में जनजाति बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार भी मंच से प्रदान किया गया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार में महागठबंधन का सफाया हुआ और एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला।

उपमुख्यमंत्री ने उमंग सिंगार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में महापुरुषों की जयंती कभी नहीं मनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर महापुरुष की जयंती मनाकर नई पीढ़ी को दिशा दे रही है। कांग्रेस भाजपा के बढ़ते जनाधार और विकास कार्यों से विचलित होकर बयानबाजी कर रही है।

इस अवसर पर जनजाति विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं और जनजाति समाज की उपलब्धियों का सम्मान किया गया।

Share The News
Previous articleillegal arms smuggler : क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही: बड़वानी का फरार अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार
Next articleTribal Pride Day : बुरहानपुर : खकनार में भव्य जनजाति गौरव दिवस रैली
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here