Sunday, May 10, 2026
27.1 C
Raipur

Maruti Grand Vitara : मारुति ने रिकॉल की 39 हजार से ज्यादा कारें, Grand Vitara में दिखीं ये बड़ी खराबी

Maruti Grand Vitara/नई दिल्ली : भारत के तेजी से बढ़ते एसयूवी बाजार में जहां एक तरफ कंपनियों के बीच नए लॉन्च की होड़ चल रही है, वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय मॉडल ग्रैंड विटारा के हजारों यूनिट्स को रिकॉल करने की घोषणा कर ग्राहकों का ध्यान खींचा है। कंपनी ने बताया कि ग्रैंड विटारा की 39,000 से अधिक यूनिट्स में तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने के लिए इन्हें सर्विस सेंटर्स पर बुलाया जाएगा।

फ्यूल गेज सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) द्वारा जारी नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच निर्मित ग्रैंड विटारा के कुछ मॉडल्स में फ्यूल गेज से संबंधित समस्या सामने आई है।कंपनी ने बताया कि स्पीडोमीटर असेंबली में मौजूद फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट वास्तविक फ्यूल स्थिति को कभी-कभी सही तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पा रही थीं।

Read More : Auto Exports : भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग – एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज

Maruti Grand Vitara इस वजह से वाहन मालिक को टैंक में बची फ्यूल मात्रा के बारे में गलत जानकारी मिल सकती है, जो ड्राइविंग सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।इस रिकॉल के तहत कुल 39,506 यूनिट्स की जांच और आवश्यकतानुसार मरम्मत की जाएगी।

मालिकों से होगा सीधा संपर्क, रिप्लेसमेंट बिल्कुल मुफ्त
कंपनी ने बताया है कि प्रभावित ग्राहकों से मारुति सुजुकी या उसके अधिकृत डीलर सीधे संपर्क करेंगे।वाहन मालिकों को नज़दीकी सर्विस वर्कशॉप पर बुलाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ तकनीशियन संबंधित कंपोनेंट की जांच कर उसे जरूरत पड़ने पर फ्री रिप्लेसमेंट के तहत बदलेंगे।मारुति ने इस कदम को “प्रिकॉशनेरी एक्शन” बताते हुए ग्राहकों से जल्द जांच करवाने का अनुरोध किया है, ताकि वाहन की सुरक्षा और सही फंक्शनिंग सुनिश्चित की जा सके।

Read More :  automobile market : अगस्त में Dzire और Aura की बंपर बिक्री, सेडान सेगमेंट में 15% की ग्रोथ, जानिए टॉप 10 कारें

ग्रैंड विटारा: कंपनी की प्रमुख एसयूवी
Maruti Grand Vitara टोयोटा के साथ साझेदारी में विकसित ग्रैंड विटारा, मारुति सुजुकी के एसयूवी पोर्टफोलियो की प्रमुख मॉडल है।यह एसयूवी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन, ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प और कई मॉडर्न फीचर्स के साथ आती है, जो इसे शहर और परिवार दोनों तरह के खरीदारों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं।

कीमतें और माइलेज
हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म के बाद मारुति ने ग्रैंड विटारा की कीमत में 1,07,000 रुपये तक की कमी की थी।अब इसकी कीमत 10.77 लाख रुपये से 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।कंपनी के अनुसार, इसका पेट्रोल वेरिएंट 21.11 kmpl तक और सीएनजी वेरिएंट 26.6 km/kg तक का माइलेज देता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories