Jabalpur Crime : दिनदहाड़े छात्र की निर्मम हत्या, पुराने विवाद का बदला लेने पहुंचे बदमाशों ने किया हमला

0
110
Jabalpur Crime
Jabalpur Crime

Jabalpur Crime : जबलपुर : तीन दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए बदमाशों ने घेर कर एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर के पंजाब बैंक कॉलोनी इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले पंजाब बैंक कॉलोनी में रहने वाले अंशु उर्फ रूद्र भार्गव नाम के युवक का पड़ोस में रहने वाले एक शख़्स से विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट पर हुई थी.

 

Jabalpur Crime : इस घटना के बाद दोनों परिवारों में समझौता भी हो गया था लेकिन शुक्रवार की शाम 4 बजे के लगभग 4 से 5 युवकों ने रुद्र उर्फ अंशु भार्गव को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, इस हमले में अंशु के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज न होने की सूरत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Jabalpur Crime : जानकारी के मुताबिक मृतक रुद्र उर्फ अंशु भार्गव प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी कर रहा था। मृतक के परिजनों के मुताबिक इस हमले को इलाके में ही रहने वाले हर्ष दुबे, दीपक मिश्रा,आर्यन दुबे और शिवम कोरी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है, फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here