इंदौर में कोरोना का नया खतरा, केरल से लौटे दो युवक पॉजिटिव

0
143
इंदौर में कोरोना का नया खतरा, केरल से लौटे दो युवक पॉजिटिव
इंदौर में कोरोना का नया खतरा, केरल से लौटे दो युवक पॉजिटिव

Breaking News: इंदौर में एक बार फिर कोरोना का खतरा गहराता नजर आ रहा है। केरल से लौटे दो युवकों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। दोनों की उम्र 30 और 35 वर्ष है और फिलहाल उन्हें घर में आइसोलेट किया गया है। दोनों ने प्राइवेट लैब में अपने सैंपल की जांच कराई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग की नजर अब कोरोना के JN:1 वैरिएंट और इसके सब-वैरिएंट LF7 व NB1.8 पर है, जो पहले अहमदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद और बेंगलुरु में सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैरिएंट कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here