government land sale : टीकमगढ़ : बेशकीमती शासकीय जमीन की अवैध बिक्री, 100 रुपये के स्टांप पेपर पर हो रहा सौदा

VIKASH KHALKHO

government land sale : टीकमगढ़ : टीकमगढ़ जिले से सरकारी जमीन की अवैध बिक्री का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के वार्ड नंबर 11 में ढोंगा पानी की टंकी के पास एसएएफ 11वीं बटालियन भवन के पीछे की कीमती शासकीय भूमि को कुछ प्रभावशाली लोग अपनी बताकर बेच रहे हैं।

government land sale :  आरोप है कि विनोद बाल्मीक, कालीचरण बाल्मीक और ललिता बाल्मीक नामक व्यक्तियों ने यह जमीनें महज 100 रुपये के साधारण स्टांप पेपर पर बेच दीं। इतना ही नहीं, जमीन खरीदने वाले लोगों ने उस पर पक्का निर्माण कर मकान भी खड़े कर लिए हैं।

government land sale : शिकायतकर्ता मोहन बाल्मीक ने इस पूरे मामले की शिकायत तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक की है। उनका कहना है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और विधिक प्रक्रिया के शासकीय भूमि की इस तरह से खरीद-फरोख्त कैसे की जा सकती है।

इस मामले पर तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *