Khawaja Asif : Pak रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की नई गीदड़भभकी- भारत-अफगानिस्तान से जंग को तैयार, अल्लाह दूसरे राउंड में भी देगा मदद

Rahul Goshwami
khwaja asif

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक बार फिर भारत को उकसाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पूर्वी (भारत) और पश्चिमी (अफगानिस्तान) सीमाओं पर लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बाबत आसिफ ने कहा, “अल्लाह ने पहले राउंड में हमारी मदद की थी और वह दूसरे राउंड में भी करेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान को दो मोर्चों पर युद्ध में उलझाना चाहता है। उनका यह बयान क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

अफगानिस्तान पर भारत का प्रभाव?
जानकारी दें कि, ख्वाजा आसिफ ने पहले भी कहा था कि भारत अफगानिस्तान के माध्यम से पाकिस्तान के खिलाफ छद्म युद्ध कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अफगानिस्तान में सबूत मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। उनका कहना है, “काबुल में कठपुतली का खेल खेलने वाले लोग दिल्ली से नियंत्रित हैं।” इस बयान से भारत और अफगानिस्तान के बीच राजनीतिक और रणनीतिक संबंधों पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

Read More : International Terrorist Arrested : जैश के मंसूबे चकनाचूर — 2.9 टन विस्फोटक के साथ जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट पर विवादित टिप्पणी
गौरतलब है कि, ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोट पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इसे महज “गैस सिलेंडर फटने की घटना” बताया और भारत पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कल तक यह गैस सिलेंडर विस्फोट था, लेकिन अब वे इसे विदेशी साजिश बता रहे हैं। अगर हम पर आक्रामकता हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”

भारत का कड़ा पलटवार
इधर भारतीय अधिकारियों ने आसिफ के बयानों को “तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और जिम्मेदारी से भागने की शर्मनाक कोशिश” करार दिया।दिल्ली पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों की प्रारंभिक जांच में पता चला कि विस्फोट में प्रयुक्त विस्फोटक “मिलिट्री-ग्रेड” था, जो सामान्य गैस सिलेंडर दुर्घटना से कहीं अधिक गंभीर संकेत देता है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के मंत्री का लहजा इस्लामाबाद की घबराहट को उजागर करता है।

Read More : How Pakistan Got Nuclear Power : इंदिरा गांधी के इनकार से पाकिस्तान बना न्यूक्लियर पावर! पूर्व CIA अधिकारी के इस खुलासे से सब हैरान

राजनीतिक और क्षेत्रीय प्रभाव
इस मामले पर अब विशेषज्ञों का कहना है कि ख्वाजा आसिफ के बयान से भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है। ऐसे बयान दोनों देशों के बीच शांति प्रयासों पर असर डाल सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *