Sunday, August 16, 2026
Home Sports Ashes 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़े झटके! कमिंस के चोटिल होने...

Ashes 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़े झटके! कमिंस के चोटिल होने के बाद, दो प्रमुख गेंदबाज भी जख्मी, बढ़ा प्रेशर

0
93
जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)
जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)

Ashes 2025/नई दिल्ली : जहां एक तरफऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होने जा रही है। हालांकि, सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को दोहरा झटका लगा है। वहीं टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर सीन एबॉट शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी न्यू साउथ वेल्स की ओर से विक्टोरिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेल रहे थे।

मैच के दौरान लगी चोट
यह घटना मुकाबले के तीसरे दिन पहले सत्र में हुई, जब दोनों खिलाड़ियों ने अचानक मैदान छोड़ दिया और लंच ब्रेक के बाद वापस नहीं लौटे। हालांकि, अभी तक दोनों की चोटों की सटीक प्रकृति का खुलासा नहीं हुआ है। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि कप्तान पैट कमिंस पहले से ही पीठ की चोट के कारण शुरुआती टेस्ट से बाहर हैं।

Read More : Women’s cricket team : विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम ने जीत के बाद महाकाल बाबा के दरबार में टेका मत्था

Ashes 2025 हेजलवुड ने मैदान छोड़ने से ठीक पहले विक्टोरिया की दूसरी पारी के 34वें ओवर में विकेट लिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें असहज महसूस हुआ।

टीम की गेंदबाजी लाइनअप पर असर
ऑस्ट्रेलिया पहले ही अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति से जूझ रही है। हेजलवुड और एबॉट के बाहर होने से टीम की गेंदबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है। दोनों खिलाड़ी हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में थे — हेजलवुड ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया था, जबकि एबॉट को एशेज के पहले टेस्ट के लिए बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में चुना गया था।

Read More : Richest Women Cricketers : भारतीय महिला क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में जोरदार उछाल, 3 लाख से 3 करोड़ तक पहुंची, ये हैं भारत की पांच सबसे अमीर महिला क्रिकेटर

संभावित रिप्लेसमेंट
Ashes 2025 यदि दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट तक फिट नहीं हो पाते, तो माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट को मौका मिल सकता है। 31 वर्षीय डॉगेट ने अब तक 50 प्रथम श्रेणी मैचों में 190 विकेट लिए हैं और हाल ही में तस्मानिया के खिलाफ 5 विकेट झटके थे।

एशेज अभियान पर दबाव
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दबाव में है। ऐसे में प्रमुख गेंदबाजों की चोट टीम के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी जल्द ही फिट होकर 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में वापसी करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here