Jabalpur Police Checking : जबलपुर पुलिस की आधी रात चेकिंग अभियान….

Parivesh
Jabalpur Police Checking

Jabalpur Police Checking : जबलपुर। दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद जबलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश पर मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और प्रमुख बाजार इलाकों में गहन जांच की गई।

Jabalpur Police Checking : सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने ब्लूम चौक, मदन महल, रानीताल, कोतवाली, गढ़ा और मेडिकल क्षेत्र सहित शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली। कोतवाली थाना क्षेत्र के मनोहर होटल में दस्तावेजों की जांच के दौरान कागजात सही नहीं पाए जाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

READ MORE : Jabalpur Newborn Airlift : MP में पहली बार, 2 दिन की नवजात को एयरलिफ्ट कर जबलपुर से मुंबई भेजा गया, जानें ऐसा क्या हुआ….

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी दिल्ली की घटना के बाद पूरे जिले में सुरक्षा स्तर बढ़ा दिया गया है। सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होटलों, लॉज, ट्रांसपोर्ट और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी बढ़ाएँ ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

READ MORE : Jabalpur News: जबलपुर एयरपोर्ट पर तेंदुआ होने की खबर निकली अफवाह,वन बिलार की पुष्टि,

जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *