Share Market Today : शेयर बाजार में तेज़ी : सेंसेक्स 455 अंक उछला, जानें निफ्टी का हाल…

Parivesh
Share Market

 Share Market Today : मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन निवेशकों की धारणा मजबूत बनी रही, जिससे शुरुआती सत्र में ही बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 84,321 और निफ्टी 131 अंक बढ़कर 25,826 पर कारोबार कर रहे थे।

 Share Market Today : आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में मजबूती के चलते बाजार में तेजी का माहौल बना। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.28%, पीएसयू बैंक 0.69%, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.59%, रियल्टी 0.66% और एनर्जी इंडेक्स 0.57% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 342 अंक बढ़कर 60,769 पर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक चढ़कर 18,200 पर पहुंच गया।

READ MORE : Share Market News : शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स में 206 अंक की उछाल, निवेशकों में उत्साह

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती दर्ज की गई, जबकि बीईएल, एचयूएल, ट्रेंट और मारुति सुजुकी के शेयरों में हल्की गिरावट आई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील के जल्द पूरा होने की उम्मीद और बिहार चुनाव के एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का असर दिखा — सोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में जबकि टोक्यो और शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

READ MORE : Indian Share Market : हल्की गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सरकारी बैंकों में दिखी मजबूती, जानें निफ्टी का हाल…

विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में निकट भविष्य में तेजी का रुख बरकरार रहने की संभावना है, हालांकि एफआईआई की बिकवाली पर निगाह बनाए रखना जरूरी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *