Bijapur News : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर; CM साय बोले – लाल आतंक के विरुद्ध अभियान जारी, नक्सलवाद कमजोर

Sanjay Sahu
Bijapur News

Bijapur News : रायपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई दी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह लाल आतंक के खात्मे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Bijapur News : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसकी दिशा में यह कार्रवाई एक निर्णायक प्रगति है। राज्य सरकार इस मिशन को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *