Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट ने बढ़ाई सियासी गर्मी : कांग्रेस का आरोप — “देश की सुरक्षा भगवान भरोसे”

VIKASH KHALKHO

Delhi Blast : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विपक्ष के सीधे निशाने पर आ गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गृह मंत्री पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “असफल गृह मंत्री” बताया और आरोप लगाया कि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है।

Read More : Assembly by-elections : सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव : मिजोरम और झारखंड में सबसे ज्यादा वोटिंग

Delhi Blast :  “7 महीने में 41 भारतीय मारे गए, जिम्मेदार कौन?”
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सुरक्षा चूक को लेकर सीधे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि “7 महीने में 41 भारतीय मारे गए हैं। दिल्ली में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है?”। श्रीनेत ने कहा कि राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 10 लोग मारे गए। उन्होंने फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक पकड़े जाने का भी जिक्र करते हुए कहा कि विस्फोटक वहां तक आया कैसे, और कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि अभी मुश्किल से 7 महीने पहले पहलगाम में नृशंस आतंकी हमला हुआ था और अब दिल्ली में यह घटना हुई है।

Delhi Blast: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बस्ती में हाई अलर्ट, सुरक्षा  एजेंसियां सतर्क - basti high alert delhi blast security agencies on alertDelhi Blast :  “गृह मंत्री चुनावी भाषणबाज़ी में व्यस्त, नहीं है जवाबदेही”
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जब देश की राजधानी में भारतीयों की निर्मम हत्या हो रही है, तब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को चुनावी भाषणबाजी से फुर्सत नहीं है, और कोई जवाबदेही नहीं है। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि दिल्ली पुलिस किसके अधीन है, सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसपर है और आईबी किसे रिपोर्ट करती है? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर मासूम जानें जाएंगी तो सवाल उठाए जाएंगे, जवाबदेही तय होगी। क्योंकि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है।”

Read More : India vs South Africa : भारत की धरती पर साउथ अफ्रीका की अग्नि परीक्षा-8 नए चेहरों संग स्पिन का इम्तिहान

delhi blast today terror angle being probed suspected fidayeen attack  फिदायीन हमला हो सकता है दिल्ली धमाका, i20 के फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़  रहे तार- रिपोर्ट, Ncr Hindi News ...Delhi Blast : पवन खेड़ा ने गृह मंत्री की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी गृह मंत्री की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धमाके के 18 घंटे हो गए, लेकिन गृह मंत्री ने कोई जानकारी नहीं दी, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म न हो। खेड़ा ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री का ध्यान सुरक्षा पर नहीं है, वह चुनावी राज्य में होटल के एक कमरे में डेरा डाले रहे, साथ ही सीसीटीवी से बच रहे थे। उन्होंने पीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब पहलगाम हुआ तो पीएम सऊदी की यात्रा छोड़ कर आए थे, लेकिन अब दिल्ली धमाका हुआ तो भूटान चले गए। उन्होंने कहा, कोई और पीएम होता तो देश की चिंता करता, बातचीत तो वर्चुअली भी हो सकती थी।

Delhi Blast : टीएमसी ने भी साधा निशाना
इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी केंद्र सरकार को घेरा। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि “भारत को एक सक्षम गृह मंत्री की जरूरत है।” उन्होंने अमित शाह से सवाल किया कि “क्या हमारी सीमाओं और हमारे शहरों दोनों की रक्षा का कर्तव्य अमित शाह का नहीं है? वह सभी मामलों में इतनी बुरी तरह विफल क्यों हो रहे हैं?”। विपक्ष ने एकजुट होकर इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर मोदी सरकार की विफलता का आरोप लगाया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *