Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur SDM Statement : SDM का वॉर्निंग शॉट : जंगल में 143...

Balrampur SDM Statement : SDM का वॉर्निंग शॉट : जंगल में 143 बोरी अवैध धान जब्त बोले जॉनी, तुम झुकेगा नहीं, तब तक हम रुकेगा नहीं…

Balrampur SDM Statement
Balrampur SDM Statement

Balrampur SDM Statement : बलरामपुर | छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध कोचियों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन बलरामपुर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उनकी कमर तोड़ दी है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए 143 बोरी अवैध धान के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया है।

Balrampur SDM Statement : जंगल में छिपाव: कार्रवाई की भनक लगते ही बिचौलिए (कोचिए) जंगल में धान छोड़कर फरार हो गए।

बरामदगी: जब्त किया गया अवैध धान पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से तस्करी करके लाया जा रहा था।

READ MORE : Bhanupratappur Congress Leader Death : अलाव बना काल : कांग्रेस नेता की जलकर दर्दनाक मौत…

निर्देश: यह कार्रवाई बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशन में रामचंद्रपुर तहसील के अंतर्गत की गई है।

SDM का वायरल बॉलीवुड डायलॉग

पूरी कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना एसडीएम आनंद राम नेताम का फिल्मी अंदाज। जंगल में अवैध धान जब्त करने के बाद एसडीएम नेताम ने बिचौलियों को बॉलीवुड स्टाइल में सख्त चेतावनी दी।

एसडीएम आनंद राम नेताम का बयान: “जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, तब तक हम रुकेगा नहीं!”

READ MORE : Jashpur Suitcase Murder Case : सूटकेस में पति की लाश : खूनी पत्नी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रही थी, मनमाड़ स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल में दबोची गई…पढ़े पूरी खबर

एसडीएम का यह डायलॉग स्पष्ट करता है कि अवैध धान जमा करने में जुटे बिचौलियों पर आगे भी पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में भारी दहशत फैल गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here