CM Sai Gujarat Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात दौरे पर रवाना, छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट में होंगे शामिल, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

CM Sai Gujarat Visit/रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी सोमवार सुबह दो दिवसीय गुजरात प्रवास के लिए रवाना हुए। यात्रा से पहले उन्होंने रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बनाए गए नए शासकीय स्टेट हैंगर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने गुजरात दौरे की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ReadMore : Congress National Talent Hunt : कांग्रेस की नई पहल : पार्टी प्रवक्ता बनने के लिए देना होगा टैलेंट हंट, छत्तीसगढ़ में आवेदन शुरू….

इस बाबत मुख्यमंत्री साय के अनुसार, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद और केवड़िया में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को गुजरात पहुंचकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण करेंगे और वहां आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे। इसके बाद वे एकता प्रकाश पर्व में भी शिरकत करेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे।

इन्वेस्टर कनेक्ट में निवेश आकर्षित करने की तैयारी
CM Sai Gujarat Visit वहीं अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे राज्य की नई उद्योग नीति को निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे विभिन्न बड़े निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे और छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना को लेकर संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गुजरात के कई महत्वपूर्ण स्थानों का करेंगे दौरा
गुजरात प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से साय की मुलाकात भी तय है। वे गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में आयोजित ‘इन्वेस्ट गुजरात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे तथा NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का भी भ्रमण करेंगे। साबरमती रिवरफ्रंट पर उनके लंच कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Read More : Amit Baghel Controversy : अमित बघेल पर पुलिस का शिकंजा, परिचितों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी….

जानकारी दें कि,मुख्यमंत्री साय इससे पहले अपने जापान दौरे के दौरान विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दे चुके हैं। गुजरात यात्रा को राज्य के औद्योगिक विकास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories