HomeChhattisgarhCG NEWS : वित्तीय गड़बड़ियां और लापरवाही उजागर, मरवाही के रेंजर रमेश...

CG NEWS : वित्तीय गड़बड़ियां और लापरवाही उजागर, मरवाही के रेंजर रमेश खैरवार को PCCF रायपुर ने हटाया

Date:

Related stories

CG NEWS : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: मरवाही वनमंडल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे वनपरिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) रमेश कुमार खैरवार को पद से हटा दिया गया है। प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (PCCF) रायपुर, व्ही. श्रीनिवास राव ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। रमेश खैरवार को तत्काल प्रभाव से सीसीएफ कार्यालय बिलासपुर में अटैच कर दिया गया है।

CG NEWS : जांच में कई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। बताया गया कि रेंजर ने कई कामों के नाम पर फर्जी भुगतान किए, मजदूरी बिलों में हेराफेरी की और गोबर खाद जैसी योजनाओं में शासकीय राशि का दुरुपयोग किया। इसके अलावा बिना स्वीकृति निजी समितियों के माध्यम से सरकारी धन खर्च करने और वन तस्करों को संरक्षण देने के आरोप भी सामने आए हैं।

CG NEWS : वन्यजीव संरक्षण में भी रेंजर की लापरवाही उजागर हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही की सूचना कई बार देने के बावजूद उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। भालुओं की मौत के कई मामलों में भी जांच के बाद उनकी लापरवाही साबित हुई।

 

CG NEWS : मरवाही की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने इन सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी थी। रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर PCCF ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

CG NEWS : रेंजर के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से पूरे वन विभाग में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि विभाग अब अन्य रेंजों की भी समीक्षा करेगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है ताकि जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here