Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Durg Crime : बांग्लादेशी नागरिक को दुर्ग जीआरपी ने पकड़ा, मुंबई से...

Durg Crime : बांग्लादेशी नागरिक को दुर्ग जीआरपी ने पकड़ा, मुंबई से था फरार

0
192
Durg Crime
Durg Crime

Durg Crime : रायपुर/दुर्ग : मुंबई पुलिस की गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग जीआरपी ने शुक्रवार को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के एस-1 कोच से एक बांग्लादेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तार किया। आरोपी अजमीर शेख, मुंबई में दर्ज एक मामले में फरार था और कोलकाता होते हुए बांग्लादेश भागने की कोशिश में था।

Durg Crime : 7 नवंबर को मिली जानकारी के बाद जीआरपी ने दुर्ग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर टीम तैनात कर दी। ट्रेन के पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी ने सामान्य टिकट खरीदा था, लेकिन टीटी से मिलीभगत कर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था। उसके पास न पासपोर्ट मिला, न वीजा और न ही कोई वैध पहचान पत्र।

 

READ MORE: Retired Teachers Inspirational Story : सरगुजा के रिटायर्ड टीचर ने जवानों को किया शर्मिंदा! ढलती उम्र में मेहनत से खेती में किया कमाल

Durg Crime : मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है और सड़क मार्ग से दुर्ग आ रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा। पुलिस को संदेह है कि भारत में उसका कोई नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, इसलिए खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here