Crime Meeting : एसपी ने ली क्राइम मीटिंग-फरियादियों की तुरंत सुनवाई के निर्देश

VIKASH KHALKHO
Crime Meeting

Crime Meeting : रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव : जिले में पुलिस अधीक्षक पंकज चंन्द्रा द्वारा 7 नवंबर शुक्रवार को लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में समस्त अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारियों का अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों से उनके यहां लंबित महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध, शिकायत, गुम इंसान तथा मर्ग के लंबित रहने के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उन्हें जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में आरोपी दिगर राज्य के होने पर आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम को दिगर राज्य विधिवत् रवाना होने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना/चौकी प्रभारियों को कहा कि अपने थाना क्षेत्र में आपकी मौजूदगी सदैव बनाये रखने कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत् लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और निराकरण करने के साथ चलित थाना लगाकर नशामुक्ति, बाल एवं महिला सुरक्षा, घरेलु हिंसा, सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्राड, यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने तथा थाना के महत्वपूर्ण रिकार्डों के संधारण बेहतर तरीके से कराने निर्देशित किया गया।

READ MORE : CG Holidays List 2026 : साल 2026 में छुट्टियों की बौछार: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की 107 अवकाशों की सूची, राजपत्र में हुई घोषणा

Crime Meeting : रूटीन कार्यों का प्रतिदिन एक चेक लिस्ट बनाकर रखें जिसमें पूरे दिन के कार्यों का डाटा लेख हो उसी अनुरूप लगातार कार्य किए जाये। प्राकृतिक मृत्यु के मामलों में मृतक के वारिसान को शासन की ओर से जल्द से जल्द सहायता राशि दिलाने तत्परता से कार्य करने के साथ थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने तथा जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हिदायत दिया गया। क्षेत्रान्तर्गत असामाजिक तत्वों पर नियमित रूप से निगरानी रखते हुए अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए नियमित रूप से पेट्रोलिंग के साथ रात्रि में पाईंट ड्यूटी लगाने आदेशित किया गया।

READ MORE : CG NEWS : “गुरु नानक देवजी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

Crime Meeting : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारम्भ हो गया इस दौरान सरहदी राज्यों से धान का अवैध परिवहन कर खपाने की कोशिश किया जाता है जिसके रोकथाम हेतु सरहदी राज्य से लगे थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगाकर गहन चेंकिग करने निर्देशित किया गया। अवैध शराब पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने मेला मड़ई में जुआ सट्टा खुड़खुड़िया में पूर्णत प्रतिबंधित किया जावे। मुसाफिर एवं किरायेदारों की नियमित चेकिंग किये जाने निर्देशित किया गया है।क्राईम मीटिंग में उपस्थित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (मुख्या), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) रूपेश कुमार डाण्डे, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम (अजाक) सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *