IPL 2025: प्लेऑफ से पहले विदेशी खिलाड़ियों की वापसी से RCB को बड़ा झटका, टिम सीफर्ट को किया गया टीम में शामिल

0
123
IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 में एक हफ्ते के ब्रेक के बाद टूर्नामेंट पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। ब्रेक के चलते कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों ने अपने खिलाड़ियों को आगामी सीरीजों के लिए वापस बुला लिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने प्लेऑफ से पहले ही टूर्नामेंट छोड़ दिया है।

IPL 2025:इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपने सभी खिलाड़ियों को 29 मई तक वापस बुला लिया है। इस फैसले से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम को खासा नुकसान हुआ है। टीम से जैकेब बेथेल, जॉस बटलर, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और जेमी ओवरटन जैसे खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

IPL 2025:RCB ने जैकेब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया है। सीफर्ट ने अब तक 262 टी20 मैचों में 5862 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। साल 2025 में वे शानदार फॉर्म में हैं, जहां उन्होंने 5 मैचों में 62 के औसत से 249 रन बनाए हैं। उन्हें जैकेब बेथेल का ‘लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट’ माना जा रहा है। इससे पहले आरसीबी ने लुंगी एनगीडी की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया था।

IPL 2025:RCB की स्क्वॉड (IPL 2025)

IPL 2025:विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, रसिख डार, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मैट हेनरी।

IPL 2025:विदेशी खिलाड़ियों की इस अचानक वापसी ने टीमों की रणनीति और संतुलन पर गहरा असर डाला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम हालात से सबसे बेहतर तरीके से निपटती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here