Satyapal Malik : सत्यपाल मलिक के खिलाफ 2200 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व राज्यपाल

0
127
Satyapal Malik
Satyapal Malik

Satyapal Malik : सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ किरू हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला किश्तवाड़ जिले में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 624 मेगावाट के जलविद्युत परियोजना से जुड़ा है।

Satyapal Malik : सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि इस प्रोजेक्ट का ठेका देने में ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन जैसी प्रक्रियाओं को दरकिनार किया गया। 2019 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को चेनाब नदी पर बनाया जा रहा है और इसमें एनएचपीसी, जेकेएसपीडीसी, पीटीसी और सीवीपीपीपीएल जैसी संस्थाएं शामिल हैं। 47वीं बोर्ड बैठक में यह तय किया गया था कि ठेका फिर से ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन के जरिए दिया जाएगा, लेकिन नियमों को दरकिनार करते हुए सीधे पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को यह ठेका दे दिया गया।

Satyapal Malik : सीबीआई की चार्जशीट में सत्यपाल मलिक के साथ सीवीपीपीपीएल के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, एमडी एमएस बाबू, निदेशक एमके मित्तल, अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड का नाम शामिल है। जांच एजेंसी ने 2022 में इस मामले की जांच शुरू की थी और अब तक देशभर में 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है।

Satyapal Malik : इस घटनाक्रम के बीच सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे 11 मई से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमण के चलते उनकी हालत गंभीर है और तीन दिन से किडनी डायलिसिस की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

 

READ MORE : CG News : स्टंटबाज बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मुर्गा बनाकर 38 हजार का जुर्माना वसूला गया

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here