CG Police Transfer: कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिए किसे कहां भेजा गया, पूरी सूची जारी

CG Police Transfer: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी किया है। एसपी रत्ना सिंह ने कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सुनील तिवारी को खड़गवां भेजा गया है, जबकि उनकी जगह दीपेश सैनी अब मनेंद्रगढ़ कोतवाली की कमान संभालेंगे। इसके अलावा साइबर सेल और पौड़ी थाना में भी नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

CG Police Transfer: जारी आदेश के मुताबिक सुनील तिवारी, थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ → स्थानांतरण खड़गवां थाना सुनील तिवारी ने मनेंद्रगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम मामलों में कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके खड़गवां स्थानांतरण के बाद जिले में कोतवाली स्तर पर नई कार्यशैली की उम्मीद की जा रही है।

CG Police Transfer: दीपेश सैनी, नए मनेंद्रगढ़ कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी पहले भी विभिन्न थानों में कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद शहर में कानून-व्यवस्था, यातायात और अपराध नियंत्रण पर नया फोकस देखने को मिल सकता है।

CG Police Transfer: निरक्षक विवेक पाटले, बने साइबर सेल प्रभारी वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनज़र यह तैनाती बेहद अहम मानी जा रही है। विवेक पाटले को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल सुरक्षा की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

CG Police Transfer: निरक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ नए पौड़ी थाना प्रभारी पौड़ी क्षेत्र को संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। ऐसे में गायकवाड़ की तैनाती वहां की कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

CG Police Transfer: एसपी रत्ना सिंह के इस फेरबदल को जिला पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब नए प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories