Sanjay Gandhi Hospital : अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चोरी का मामला सामने आया

VIKASH KHALKHO

Sanjay Gandhi Hospital : रीवा। संजय गांधी अस्पताल में मंगलवार देर रात एक चोरी की घटना सामने आई, जिसमें अस्पताल के प्रमुख उपकरण, इलेक्ट्रिक आइटम और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री चोरी हो गई। चोरी की गई सामग्री की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

हालांकि घटना के समय अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे, लेकिन उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की सूचना नहीं दी। इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मीडिया के माध्यम से हुई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत जांच बिठाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे चोरी की पुष्टि होती है।

Sanjay Gandhi Hospital
संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ, डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बावजूद सुरक्षा गार्ड द्वारा सूचना नहीं देना हैरानी की बात है। उन्होंने बताया कि शासकीय अवकाश भी एक कारण हो सकता है। वीडियो में अस्पताल के महत्वपूर्ण उपकरण दिख रहे हैं और यह पूरी घटना बेहद संवेदनशील है।

Sanjay Gandhi Hospital
डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि तत्काल सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की जाएगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *