criminal tracking : ड्रोन की निगरानी में आएंगे अपराधी, पुलिस का हाई-टेक ऑपरेशन शुरू

VIKASH KHALKHO

criminal tracking : इंदौर। इंदौर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब हाईटेक तकनीक का सहारा ले रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर अब शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। अब तक पुलिस रात्रि चेकिंग और नाकाबंदी के जरिए अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी, लेकिन अब ऐसे इलाकों को चिन्हित किया गया है जहां अपराध की संभावनाएं अधिक रहती हैं — जैसे सुनसान इलाके, छोटी गुमटियां, शराब दुकानों के आसपास और शैडो एरिया। इन जगहों पर अब ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी।

पुलिस ने मंगलवार रात शहर के चारों जोनों में 12 ड्रोन कैमरों की मदद से सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और कुछ थाना क्षेत्रों में ड्रोन की सहायता से अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया।

criminal tracking :
हालांकि पुलिस के इस प्रयास के बावजूद शहर में अपराधों की रफ्तार थमी नहीं है। फिर भी पुलिस को उम्मीद है कि ड्रोन निगरानी से अपराधियों में भय उत्पन्न होगा और अपराधों पर अंकुश लगेगा।

पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने बताया —
“पुलिस अब आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपराधियों की हरकतों पर नजर रख रही है। ड्रोन कैमरे से न सिर्फ संदिग्ध इलाकों की मॉनिटरिंग हो रही है, बल्कि अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई भी की जा रही है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *