Vice President Raipur Visit : छत्तीसगढ़ में उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन का हाई-प्रोफाइल दौरा, देखें पूरा शेड्यूल….

Vice President Raipur Visit : रायपुर : देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का जहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगमन हो चुका है। वहीं उनके इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर रहीं हैं।उनका यह दौरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

Vice President Raipur Visit : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जानकारी दें की, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बीते मंगलवार 4 नवंबर देर रात लगभग 10:30 बजे विशेष विमान से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। पता हो कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। वहीं उपराष्ट्रपति की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन आज, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि…

बताते चलें कि,उपराष्ट्रपति पांच नवंबर को छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख स्थानों, नवा रायपुर और राजनांदगांव में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सार्वजनिक और विकास संबंधी पहलों को भी रेखांकित करता है।

ऐसा है आज का कार्यक्रम
इस बाबत उनके आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज यानी 5 नवंबर बुधवार की सुबह राजधानी के राजभवन, रायपुर में गार्ड आफ ऑनर दिया जाएगा। यह गार्ड आफ ऑनर देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप दिया जाने वाला एक औपचारिक सम्मान है।

इस सम्मान समारोह के बाद, उपराष्ट्रपति एक अत्यंत रोमांचक कार्यक्रम का अवलोकन करने के लिए आगे बढ़ेंगे। जानकारी दें कि वे आज नवा रायपुर स्थित सेंध झील में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) द्वारा प्रस्तुत एयर शो का अवलोकन करेंगे।

READ MORE : Bihar Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले, राहुल गांधी फोड़ेंगे हाइड्रोजन बम…

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एसकेएटी (SKAT) भारतीय वायु सेना का एक विशिष्ट प्रदर्शन दल है, जो अपने हवाई करतबों, सटीकता और गठन उड़ान (फॉर्मेशन फ्लाइंग) के लिए विश्व प्रसिद्ध है । यह एयर शो दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा, जिसमें भारतीय वायु सेना के कौशल और पराक्रम का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचेंगे राजनांदगांव

वहीं इस ख़ास कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां वे उदयाचल मल्टी-स्पेशियलिटी आइ केयर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम पांच से सात बजे तक नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह के समापन समारोह में उप-राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अलंकरण पुरस्कार विजेताओं को अपने हाथों से सम्मानित भी करेंगे।

जानकारी दें कि इस ख़ास मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह समेत अन्य भी मौजूद रहेंगे।गौरतलब है कि,आज के इन ख़ास कार्यक्रमों में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की भागीदारी के बाद, राजनांदगांव और नवा रायपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा और सार्वजनिक संवाद की उम्मीद की भी उम्मीद की जा रही है।

देखा जाए तो उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा राज्य में चल रही महत्वपूर्ण गतिविधियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत करने और केंद्र तथा राज्य के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories