Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon News : डोंगरगांव के संदीप देशमुख ने राज्योत्सव में किया दमदार...

Rajnandgaon News : डोंगरगांव के संदीप देशमुख ने राज्योत्सव में किया दमदार अभिनय

0
117

Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर एवं 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में राज्य उत्सव की धूम मची हुई है जहां 1 नवंबर से 5 नवंबर तक सभी जिलों सहित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में नया रायपुर में जहां पर प्रमुख राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया जा रहा है वहां पर समस्त विभागों के पंडाल लगाए गए हैं जो कि अपनी-अपनी योजनाओं के माध्यम से दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं इसी कड़ी में पुलिस विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया है नया रायपुर में राज्योत्सव में पुलिस विभाग द्वारा दंड से न्याय की ओर का प्रभावी मंचन वरिष्ठ एसएसपी एवं रंगकर्मी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में डोंगरगांव थाने में पदस्थ रंगकर्मी संदीप देशमुख का प्रभावी अभिनय।

जो की आकर्षण का केंद्र है यहां पर नए अपराधीक कानून भारतीय न्याय संहिता साक्ष्य अधिनियम पर केंद्रित नाटक दंड से न्याय की ओर दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही गौरतलब है कि इस नाटक का निर्देशन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं रंगकर्मी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह द्वारा निर्देशित कई नाटकों को अब तक कई राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है खास बात यह है कि इसमें सभी पात्र पुलिस कर्मी ही है।

READ MORE : Rajnandgaon News : जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएमश्री सेजेस डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

Rajnandgaon News : एक प्रख्यात कलाकार डोंगरगांव थाने में पदस्थ संदीप देशमुख है जो इस नाटक में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं उल्लेखनीय है कि दंड से न्याय की ओर नाटक का मंचन देश के प्रमुख शहर चंडीगढ़ जयपुर सहित चार शहरों में अब तक किया जा चुका है राजधानी रायपुर के नया रायपुर में इस प्रस्तुति का पांचवा मंचन होगा अब तक हजारों दर्शक इस कार्यक्रम को देख चुके हैं एवं इस कार्यक्रम की व अभिनय कर रहे कलाकारों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

Share The News
Previous articleRajnandgaon News : जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएमश्री सेजेस डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण
Next articleMP Political Crisis : लाड़ली बहनों को सौगात, पर किसानों के हक पर संकट की तलवार…..
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here