Asia Cup Crisis : एशिया कप 2025 ट्रॉफी विवाद : PAK की नई नौटंकी, ICC मीटिंग से नकवी हो सकते हैं फरार, BCCI करेगा वार

VIKASH KHALKHO
Asia Cup Crisis

Asia Cup Crisis : दुबई/नई दिल्ली. आख़िरकार एक बार फिर विश्व क्रिकेट जगत में एशिया कप 2025 का ट्रॉफी विवाद चर्चा में आ चूका है। जहां टीम इंडिया को यह ख़ास ट्रॉफी जीते हुए आज एक महीने से ज्यादा बीत गया है, लेकिन अब तक एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की ओर से विजयी टीम को ट्रॉफी सौंपने की औपचारिकता पूरी नहीं हो पाई है।

Asia Cup Crisis : वहीं इस बाबत जहां एसीसी के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी खुद इस ट्रॉफी को देने पर अभी भी किसी बच्चे की तरह अड़े हुए हैं और यही विवाद अब आईसीसी (आईसीसी) की बड़ी मीटिंग तक जा पहुंचा है।

READ MORE : Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल के बाद बढ़ा विवाद, क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड,पढ़िए खबर

बीसीसीआई करेगा वार
हालाँकि अब इस गंभीर मसले को सुलझाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी कमर कस चुके हैं और वे आगामी 7 नवंबर को दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने की तैयारी में हैं।

PCB का नया ड्रामा
वहीं बीसीसीआई के इस कदम से पहले ही, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से एक नया ड्रामा देखने को मिला है, जिसने विवाद को और अधिक गहरा कर दिया है। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स और खेल गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी (Mohsin Naqvi) ICC की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह एशिया कप 2025 से संबंधित ट्रॉफी विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और समाधान खोजने के लिए अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मंच का उपयोग करेगा।

इस बाबत सूत्रों के अनुसार, दुबई में होने वाली ICC की यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्ड प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं।

READ MORE : India vs Pakistan Asia Cup 2025 : पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

मोहसिन नक़वी रहेंगे गायब
हालांकि बीसीसीआई द्वारा विवाद को आधिकारिक रूप से उठाए जाने के बावजूद, मोहसिन नक़वी का संभावित रूप से इस अहम बैठक से बाहर रहना, कई तरह के सवाल खड़े कर सकता है।

जानकारों का मानना है कि नक़वी का गैर-हाजिर होना यह दर्शा सकता है कि पीसीबी इस संवेदनशील मुद्दे पर सीधी बातचीत से बचना चाह रहा है।बीसीसीआई के अधिकारी इस बैठक में मजबूती से भारत का पक्ष रखेंगे।

चूंकि एशिया कप का आयोजन निकट भविष्य में फिर होना है, इसलिए इस ट्रॉफी विवाद का समय रहते हल निकलना बेहद जरूरी है ताकि टूर्नामेंट की तैयारियों और आयोजन पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।

क्रिकेट प्रशंसक और विशेषज्ञ अब आगामी 7 नवंबर को दुबई में होने वाली आईसीसी की इस बैठक पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं. वहीं अब यह देखना भी रोचक होगा की बीसीसीआई इस मुद्दे को किस तरह से पेश करता है और पीसीबी के चेयरमैन की अनुपस्थिति में इसका क्या परिणाम निकलता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *